बाल दिवस को हम हर वर्ष 14 नवंबर को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। यह दिन बच्चों के नाम होता है। चौदह नवंबर को भारत के पहले प्रध...
बाल दिवस को हम हर वर्ष 14 नवंबर को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। यह दिन बच्चों के नाम होता है। चौदह नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का भी जन्मदिन होता है। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरु’ कहकर पुकारते थे। बाल दिवस उनके जन्मदिन पर मनाया जाता है।
प्रस्तुत हैं बाल दिवस पर महान लोगों के अनमोल विचार :
जिम्मेदारी का अहसास और आजादी के पंख सबसे बड़ा उपहार है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।
-डेनिस वेटली
वयस्क सिर्फ पुराने बच्चे हैं।
-डा. सियुज़
कमजोर इंसानों की मरम्मत करने की तुलना में मजबूत बच्चों का निर्माण करना सरल है।
-फ्रेड्रिक डगलस
बड़ी विरासत कोई अपने बच्चों के लिए छोड़कर जाये वह न पैसा व अन्य सामग्री हो, बल्कि चरित्र और विश्वास की विरासत हो।
-बिली ग्राहम
सभी बच्चे कलाकार हैं। समस्या यह है कि बढ़ने के साथ वे किस तरह कलाकार बने रह सकें।
-पाबलो पिकासो
इस तरह जियो कि जब आपके बच्चे निष्पक्षता, परवाह और अखंडता के बारे में सोचें, वे आपको याद करें।
-एच. जैक्सन ब्राउन जूनियर
एक शिक्षक के लिए सफलता की सबसे बड़ी निशानी यह है जब वह कहे -‘बच्चे अब ऐसे काम कर रहे हैं जैसे मैं यहां मौजूद ही नहीं।’’
-मारिया मांटेसरी
बच्चे हमसे भी होशियार हैं। पता है मुझे कैसे मालूम? मैं एक बच्चे को नहीं जानता जो पूर्णकालिक नौकरी करता हो और उसके बच्चे हों।
-बिल हिक्स
हम अपना आज त्याग कर दें ताकि हमारे बच्चों का एक बेहतर कल हो सके।
-ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
मेरे विचार मेरे बच्चों से प्रभावित होते हैं जो सरलता से मेरे गुरु की तरह कार्य करते हैं।
-अज्ञात.
Children's Day (14 November) Quotes in Hindi.