बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति हैं। वे अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। उनके पिता अश्वेत और मां अमेरिकी मू...
बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति हैं। वे अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। उनके पिता अश्वेत और मां अमेरिकी मूल की थीं। 20 जनवरी 2009 को वे अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये। वे डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंध रखते हैं। प्रारंभिक दिनों में वे हवाई, इंडोनेशिया आदि में रहे। 1995 में उनकी माता का निधन हो गया। प्रतिष्ठित हावर्ड स्कूल से उन्होंने वकालत में स्नातक किया। उन्होंने किताबें भी लिखीं जिनमें ‘ड्रीम्स फ्राम माई फादर: एक स्टोरी आफ रेस एण्ड इन्हेरिटेंस’ एवं ‘द ओडेसिटी आफ होप’ बेस्टसैलर रहीं। बराक ओबामा की पत्नि का नाम मिशैल है जिनसे उनका विवाह 1992 में हुआ। उनकी दो पुत्रियां हैं।
नाम : बराक हुसैन ओबामा
जन्म : 4 अगस्त 1961, होनोलूलु, अमेरिका
प्रस्तुत हैं बराक ओबामा के प्रेरणादायक विचार :
1) मुझे नहीं लगता कि विवाह एक नागरिक का अधिकार है, लेकिन मुझे लगता है कि संपत्ति हस्तांतरण में सक्षम होना एक नागरिक का अधिकार है।
2) हमने साबित किया कि हम वे लोग हैं जो अभी भी बड़ी चीजें कर रहे हैं और हम सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं।
3) मैं मध्यम वर्ग के लिए योद्धा हूं।
4) मुझे पता है मेरा देश अभी खुद को उत्तम नहीं बना पाया है। समय-समय पर हमने अपने लोगों की समानता और स्वतंत्रता का वादा रखने के लिए संघर्ष किया है। हमने अपनी तरफ से गलतियां कीं और ऐसा समय भी है जब हमारे कार्य दुनिया भर में हमारे सर्वश्रेष्ठ इरादों पर खरे नहीं उतरे।
5) न केवल मेरे माता-पिता ने एक असंभव प्यार साझा किया, उन्होंने इस देश की संभावनाओं में एक स्थायी विश्वास साझा किया। उन्होंने मुझे एक अफ्रीकी नाम, बराक या धन्य दिया, यह सोचते हुए कि एक सहनशील अमेरिका में मेरा नाम सफलता के लिए कोई बाधा न हो।
6) संयुक्त राज्य अमेरिका की महान ताकतों में एक है कि हम एक बहुत बड़ी इसाई आबादी हैं, हम अपने आप को एक इसाई राष्ट्र या एक यहूदी राष्ट्र या एक मुस्लिम राष्ट्र नहीं मानते। हम खुद को नागरिकों का एक देश मानते हैं जो आदर्शों और मूल्यों से बंधे हैं।
7) दुनिया में हमारे असली दुश्मन हैं। उन दुश्मनों को पाया जाना चाहिए। उनका पीछा किया जाना चाहिए और उन्हें पराजित किया जाना चाहिए।
8) जहां हम आज हैं वहां तक पहुंचने के लिए हमने खून, पसीना और आंसू बहाया है, लेकिन हमने बस शुरु किया है।
9) अमेरिकन अभी भी एक अमेरिका में विश्वास करते हैं जहां कुछ भी संभव है, वे सिर्फ अपने नेताओं के बारे में ही ऐसा नहीं सोचते।
10) उत्कृष्टता के इस विचार को आत्मसात करने की जरुरत है। बहुत कम लोग उत्कृष्ट बनने के लिए समय खर्च नहीं करते।
प्रस्तुति : अमित कुमार
Barack Obama Quotes in Hindi.